“बिहार के लिए जो भी संभव सहायता होगी वो केंद्र करेगी”, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बोले मांझी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 जुलाई 2024। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब नीति आयोग ने फैसला कर रखा है कि वे किसी को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देंगे। वैसी स्थिति में जब हम विशेष राज्य की बात करते हैं तो मेरे समझ से वो उचित नहीं है।

“बिहार के लिए जो भी संभव सहायता होगी वो केंद्र करेगी”
मांझी ने कहा कि बिहार गरीब है, बिहार में हर तरह से सहायता की आवश्यकता है, इसके लिए PM मोदी प्रतिबद्ध हैं। पूर्वोत्तर पहले गरीब स्थिति में था आज उनको बढ़ाया गया है। बिहार के लिए जो भी संभव सहायता होगी वो केंद्र करेगी। बता दें कि जदयू प्रमुख बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड ने बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की मांग का राग छेड़ दिया है।

जदयू ने क्या कहा?
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग दोहराते हुए कहा कि भौगोलिक और ऐतिहासिक कारणों से बिहार प्राकृतिक संसाधनों से वंचित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख सहयोगी जदयू लंबे समय से यह मांग कर रहा है और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

सीजेआई चंद्रचूड़ बोले- हिंदी भाषा में चले बीएएलएलबी और एलएलएम का कोर्स, हिंदी में भी सुनाया जाए फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 13 जुलाई 2024। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि बीएएलएलबी और एलएलएम का कोर्स हिंदी में भी शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट के कई ऐसे फैसले होते हैं जो हिंदी भाषा में न होने से आम […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर