‘पूरी दुनिया घूमने के लिए समय, पर मणिपुर जाना जरूरी नहीं समझ रहे’, कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 जनवरी 2025। हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने एक बार फिर तीखा हमला बोला। सबसे पुरानी पार्टी ने मंगलवार को कहा कि पीएम के पास पूरी दुनिया घूमने के लिए समय और इच्छाशक्ति है, मगर पूर्वोत्तर राज्य में परेशान लोगों के पास जाना जरूरी नहीं समझ रहे।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर PM पर हमला
कांग्रेस ने यह टिप्पणी मणिपुर में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर की। बता दें, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए पिछले साल 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में समाप्त हुई थी। 

15 राज्यों से गुजरी थी यात्रा
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘आज से ठीक एक साल पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुई भारत जोड़ो यात्रा का अनुसरण करते हुए 15 राज्यों से गुजरी थी और 6,600 किलोमीटर की दूरी को कवर किया था। इसका समापन 16 मार्च 2024 को मुंबई में हुआ।’

‘मणिपुर को अभी भी प्रधानमंत्री का इंतजार’
उन्होंने आगे कहा, ‘मणिपुर को अभी भी प्रधानमंत्री की यात्रा का इंतजार है, जिनके पास दुनिया भर में घूमने के लिए तो समय और इच्छाशक्ति है लेकिन वह मणिपुर के संकटग्रस्त लोगों के पास जाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। वह लगातार अपनी पार्टी के विधायकों और खुद मुख्यमंत्री समेत मणिपुर के राजनेताओं से मिलने से इनकार करते रहे हैं।’

2023 से लोग दर्द और पीड़ा में
उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के लोग तीन मई, 2023 से लगातार दुख, दर्द और पीड़ा में है। अभी कुछ दिन पहले शिक्षा, बाल, महिला, युवा, और खेल संबंधित स्थायी संसदीय समिति को राज्य की स्थिति समझने के लिए वहां के अपने प्रस्तावित दौरे को स्थगित करने के लिए कहा गया। कांग्रेस मणिपुर का दौरा नहीं करने और जातीय संघर्ष से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की आलोचना करने के लिए प्रधानमंत्री पर हमला करती रही है। मई 2023 से इंफाल घाटी स्थित मैतेई और आसपास के पहाड़ी आधारित कुकी समूहों के बीच जातीय हिंसा में 220 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों बेघर हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'अगर हम इंडिया को जिंदा नहीं रखेंगे तो विपक्ष नहीं बचेगा', राउत ने गठबंधन में टूट की खबरों को नकारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 14 जनवरी 2025। देश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी में टूट की खबरों को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि  इंडि गठबंधन निश्चित रूप से सर्वाइव करेगा। अगर हम विपक्षी गठबंधन को जिंदा […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड