रश्मि देसाई ने ‘रागा’ से रचा नया अध्याय

admin
शेयर करे

रश्मि देसाई का नया अवतार ‘रागा’, ‘रागा’ बनी रश्मि देसाई की पहचान

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 अप्रैल 2026। ग्लैमर की दुनिया में कई कहानियां लाइमलाइट से शुरू होती हैं, लेकिन रश्मि देसाई की नई शुरुआत एक बेहद निजी और भावुक पल से जन्मी है। सेट पर एक फैन की सच्ची तारीफ और एक साड़ी को लेकर उसकी मासूम ख्वाहिश ने एक ऐसे सफर की नींव रखी, जो अब ‘रागा’ के रूप में आकार ले चुका है। यह सिर्फ एक फैशन ब्रांड नहीं, बल्कि उस जुड़ाव का विस्तार है जो एक कलाकार और उसके चाहने वालों के बीच बनता है।

अभिनय की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी रश्मि देसाई अब उद्यमिता की राह पर भी पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में एक गुजराती फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ एक छोटा-सा वाकया उनके लिए जीवन बदल देने वाला साबित हुआ। जब एक फैन उनकी पहनी साड़ी से इतना प्रभावित हुआ कि उसे खरीदने की जिद कर बैठा, तब रश्मि ने वह साड़ी उसे तोहफे में दे दी।

यही पल ‘रागा’ की प्रेरणा बना—एक ऐसा ब्रांड जो रश्मि के पर्सनल स्टाइल को उनके फैंस तक पहुंचाने का माध्यम है। आज रश्मि एक्टिंग, थिएटर और अपने ब्रांड के बीच खूबसूरती से संतुलन बनाते हुए न सिर्फ अपने सपनों को जी रही हैं, बल्कि अपने फैंस को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बनने का मौका दे रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं, निजी अस्पताल में आयुष्मान पर रोक, तो गरीब मरीज का इलाज कैसे होगा?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 अप्रैल 2026। आयुष्मान योजना से प्रदेश के कई निजी अस्पतालों को बाहर करने और कई को निलंबित करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब मरीजों के सामने अपना ईलाज कराने गभीर संकट […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात