चंद्रयान 3 की सफलता के लिए इसरो को मिला Leif Erikson Lunar पुरस्कार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को हुसाविक संग्रहालय द्वारा प्रतिष्ठित लीफ एरिकसन लूनर पुरस्कार से नवाजा गया है। इसरो को यह पुरस्कार चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए दिया गया है। इस दौरान चंद्रमा के लिए खोजी मिशन पर लगातार आगे बढ़ने और आकाशीय रहस्य बूझने में अहम योगदान के लिए इसरो के समर्पण और उत्साह को भी सराहा गया। भारतीय दूतावास ने बताया कि राजदूत बालासुब्रमण्यम श्याम ने इसरो की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने भी अपना संदेश भेजा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लीफ एरिकसन लूनर सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं। जयशंकर ने कहा कि चंद्रयान 3 देश की प्रतिष्ठा को और बढ़ाता रहेगा। उल्लेखनीय है कि लीफ एरिक्सन को क्रिस्टोफर कोलंबस से 400 साल पहले अमेरिका महाद्वीप पर पहुंचने वाला यूरोपीय माना जाता है। उन्हीं के नाम पर यह सालाना पुरस्कार दिया जाता है।

बता दें चंद्रयान-3 की जीत 23 अगस्त को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई, जब लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया। चंद्र सतह पर सफल लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने विभिन्न निर्देशित कार्य व परीक्षण अंजाम दिए। चंद्रयान 3 के तुरंत बाद 2 सितंबर को भारत ने सूर्य के अध्ययन के लिए पहला मिशन आदित्य एल1 भेजा।

Leave a Reply

Next Post

अब सीआईएसएफ संभालेगी संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा, गृह मंत्रालय ने दिए सर्वे के निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। सरकार ने संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) को सौंपने का फैसला किया है। बता दें कि बीते दिनों संसद की सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला सामने आया था, जिसके बाद सरकार ने यह […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान