गुमशुदा की तलाश के लिए गए थे एसआई पर तलवाार से हमला, सड़क पर खड़े युवक ने सिर – कान पर किया वार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 29 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक थानेदार पर तलवार से हमला कर दिया गया। वह एक गुमशुदा की तलाश के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और तलवार से वार कर दिया। हमले में उनके सिर और कान पर चोटें आई हैं। थानेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात 3 दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस मामला दबाए रही। अभी तक आरोपी को भी नहीं पकड़ा जा सका है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाने में पदस्थ एसआई सुजान जगत 26 नवंबर को गुमशुदा युवक के दर्ज मामले में पूछताछ और जांच के लिए ग्राम लालपुर हर्री गए थे। वहां से लौटने के दौरान शाम करीब 7.30 बजे मेन रोड पर जावेद खान खड़ा था। उसे देखकर SI सुजान जगत रुक गए। आरोप है कि जावेद ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार से वार कर दिया।

लोगों ने बीच बचाव किया तो भागा आरोपी
इस दौरान एसआई सुजान जगत ने अपना बचाव किया तो तलवार उनके हाथ से लगकर सिर व कान में जा लगी और खून बहने लगा। इस पर एसआई ने बचाने के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग व वहां से निकल रहे बाइक सवार पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव किया तो आरोपी जावेद धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। इसके बाद एसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और एफआईआर दर्ज की गई है।

तीन दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी
पुलिस इस पूरी घटना को दबाए रही। यहां तक कि ऑनलाइन एफआईआर को भी सेंसिटिव बताकर छिपा दिया गया। मामला सामने आने के बाद भी घायल एसआई की फोटो उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि SI कुछ समय बाद रिटायर होने वाले हैं। फिलहाल घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक आरोपी के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने कहा कि आरोपी का पता कर रहे हैं, उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

कुसमुंडा कोयला खदान के पास बिलासपुर से पहुंचे युवक को मारी गोली, जिला चिकित्सालय में भर्ती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 29 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ में अब डीजल चोरों के बीच भी वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। कोरबा की कुसमुंडा खदान के पास रविवार देर रात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की जांघ में लगी है। उसे जिला […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ