मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने रौंदा, दो की हालत गंभीर, चार बिलासपुर रेफर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर 07 अक्टूबर 2024। पामगढ़ थाना क्षेत्र के पामगढ़ कुटराबोड मुख्य मार्ग पर नहर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सोमवार सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच  कुटराबोड में युवक और बच्चे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर सड़क किनारे घूम रहे थे। कुछ लोग बैठे थे। तभी पामगढ़ की ओर से जांजगीर की ओर तेज रफ्तार से पिकअप ने बच्चों को अपने चपेट में ले  लिया। 

घटना में आधे दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इधर अन्य मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव के लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस और परिजनों को दी। जहां तत्काल एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दो युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से पिकअप फरार हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

'झारखंड में लागू करेंगे एनसीआर, घुसपैठियों की पक्षधर है जेएमएम सरकार', शिवराज सिंह का हेमंत सोरेन पर हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 07 अक्टूबर 2024। झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री और राज्य के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों का समर्थन करने का […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज