जातीय सियासत के मुकाबले हिंदुत्व कार्ड चल रही भाजपा, सपा की रणनीति पर योगी ने पानी फेरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 26 फरवरी 2023। दो माह से पिछड़ों की गोलबंदी के सहारे सपा मुखिया अखिलेश यादव की तैयार हो रही चुनावी चौसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुत्व कार्ड चलाया है। सपा ने रामचरित मानस की जिस चौपाई को आधार बनाकर सियासी फसल काटने की योजना बनाई थी, योगी ने उसकी प्रतियां जलाने को 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान बताकर उनकी रणनीति पर पानी फेरने का प्रयास किया है। कानून-व्यवस्था के मामले में माफिया के खिलाफ योगी के आक्रामक तेवर और मानस की चर्चा में रही चौपाई की उनकी व्याख्या ने सब कुछ साफ कर दिया है।

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने आए योगी शुरुआत से ही आक्रामक दिखे। योगी ने 2 घंटे 7 मिनट के भाषण में एक-एक मुद्दे पर आईना दिखाते हुए सपा को बैकफुट पर लाने का प्रयास किया। सपा की ओर से प्रयागराज गोलीकांड का मुद्दा उठाया गया तो योगी ने कड़े तेवर में सपा को घेरते हुए माफिया को मिट्टी में मिलाने जैसा संकल्प कई बार दोहराया। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कर कानपुर में मां बेटी की आत्महत्या से बिगड़े माहौल को भी योगी ने शांत करने की कोशिश की।

अखिलेश व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य काफी दिनों से रामचरिस मानस की एक चौपाई को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे थे। अखिलेश सदन के बाहर कहते रहे हैं कि वे विधानसभा में सीएम से पूछेंगे कि शूद्र कौन-कौन हैं? अखिलेश ने सीधे तौर पर इस मुद्दे को सदन में तो नहीं उठाया, लेकिन योगी ने मानस की चौपाई में ताड़न का अर्थ प्रताड़ित करने से नहीं, बल्कि देखने से साबित कर इस मुद्दे को ही बेमानी कर दिया।

उन्होंने सपा द्वारा तुलसीदास को अपमानित करने और सौ करोड़ हिंदुओं के अपमान से जोड़ते हुए इस मुद्दे की धार कुंद कर दी। योगी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बयान का हवाला देकर दलित समाज को भी संदेश देने की कोशिश की। कहा, बाबा साहब ने खुद कहा था कि दलित वर्ग को शूद्र न कहा जाए, शूद्र कोई जाति नहीं है। जानकार मानते हैं कि योगी ने अपने अंदाज व जवाब से न सिर्फ जातीय गोलबंदी की कोशिश कर रही सपा की रणनीति को झटका दिया है, बल्कि अपनी बुलडोजर बाबा की छवि को बरकरार रखने का संदेश दिया है। उन्होंने यूपी में बाबा बा… का संदेश देकर भी मजबूत इरादे दिखाए हैं। 

पिता और चाचा के सम्मान का मुद्दा भी
योगी ने सपा संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव और महासचिव शिवपाल यादव का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश को कठघरे में खड़ा किया। कहा, ‘शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए’। वहीं चाचा शिवपाल के साथ हुए धोखे और उचित सम्मान नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। योगी ने रामचरित मानस की ही चौपाई बिनय न मानत जलधि जड़… के जरिए विपक्ष को चेताया कि संभल जाओ, नहीं तो सरकार बख्शेगी नहीं। 

Leave a Reply

Next Post

आईइडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद: सर्चिंग पर निकली थी सीएएफ और डीआरजी की टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 26 फरवरी 2023। नारायणपुर में आज सुबह करीब 7 बजे डीआरजी और सीएएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त के लिए निकली थी। तभी बटुमपारा के टेकरी पर आईइडी ब्लास्ट होने से 16वीं वाहिनी का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप