विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गाजियाबाद, 14 अक्टूबर 2026। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बिलाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार तड़के खानपुर जप्ती रोड पर श्मशान घाट के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में 12 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं। 14 अक्तूबर की रात करीब 1:05 बजे खानपुर जप्ती रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस का हत्या के मामले में फरार बिलाल से सामना हो गया। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें बिलाल के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बिलाल पुत्र कासिम, निवासी गिरी मार्केट का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित संलिप्तताओं की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

बागवानों को करोड़ों की कमाई का उपदेश, खुद की जमीन बेकार

शेयर करे397.27 हेक्टेयर भूमि खेती के उपयोग में नहीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           शिमला, 14 अक्टूबर 2026। हिमाचल में बागवानों को एक हेक्टेयर क्षेत्र में बगीचा लगाकर लाखों रुपये कमाने के सपने दिखाने वाले डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पास 397.27 हेक्टेयर जमीन बेकार पड़ी है। इस पर […]

You May Like

एमपी की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी....|....डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका....|....पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....चित्रकोट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं....|....संगमरमर से बना इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर है आस्था का केंद्र....|....एमपी में शराब घोटाले पर कांग्रेस का हमला....|....बागवानों को करोड़ों की कमाई का उपदेश, खुद की जमीन बेकार....|....विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली....|....वीबीजी-रामजी: 195 ग्राम पंचायतों में नहीं मिले श्रमिक....|....सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति की पुस्तक का किया विमोचन