भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भागलपुर, 21 सितंबर 2026। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के भीरखुद पंचायत स्थित तरेटा गांव में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा गैस गोदाम के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद सुल्तानगंज थाना पुलिस और अंचल पदाधिकारी को घटना की सूचना दी गई।

ग्रामीणों ने पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी छह बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राहुल कुमार, विकास कुमार, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी और आयुष कुमार के रूप में हुई है। सभी बच्चों की उम्र करीब 10 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया गया है कि सभी बच्चे आसपास के विष्णु टोला और दुधैला इलाके के रहने वाले थे।

हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

छह बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर और अस्पताल में जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही मृतक बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

एनडीए कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर एनडीए के कार्यकर्ता भी सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की बात कही।

सीओ ने परिजनों से की मुलाकात

सुल्तानगंज के अंचल पदाधिकारी रमण कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सरकारी प्रावधान के अनुसार परिवारों को सहायता दिलाने का भरोसा दिया। घटना के दौरान अस्पताल और आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

समुद्र के अंदर बिजली बनाने में वैज्ञानिक कामयाब

शेयर करे10 मीटर गहराई में सौर ऊर्जा तकनीक का सफल परीक्षण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बीजिंग, 21 सितंबर 2026। चीन के वैज्ञानिकों ने समुद्र के भीतर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल की दिशा में एक अहम प्रयोग किया है। युन्नान यूनिवर्सिटी की टीम ने खुले समुद्र में 10 मीटर की गहराई पर पेरोव्स्काइट […]

You May Like

'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'....|....विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां....|....मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स....|....शेयर बाजार में बंपर उछाल....|....आयन बैटरी के कचरे पर सरकार सख्त: ब्लैक मास समेत स्क्रैप निर्यात पर रोक....|....ट्रंप का एक और यू-टर्न: चीनी सामानों पर टैरिफ छूट दो महीने और बढ़ी....|....इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल....|....यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन....|....अखिलेश यादव बोले - यूपी में लड़ाई 80-20 की नहीं 95-05 की है