हरियाणा में बड़ा हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रही थीं घर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बहादुरगढ़ 28 अक्टूबर 2021। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं। गुरुवार सुबह करीब 6.15 बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर जांच के लिए झज्जर के एसपी वसीम अकरम पहुंचे और किसानों से मामले को लेकर बात की।दो महिलाओं की हालत गंभीर

इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। एक के पांव की हड्डी टूट गई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शवों को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मानसा के गांव खीवा दयालुवाला की रहने वाली थीं तीनों

मृतक आंदोलनकारी किसान महिलाओं में छिंदर कौर पत्नी भान सिंह उम्र 60 साल, अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह उम्र 58 वर्ष, गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह उम्र करीब 60 वर्ष शामिल हैं। पंजाब के जिला मानसा के गांव खीवा दयालुवाला की निवासी ये महिलाएं झज्जर रोड फ्लाईओवर के निकट बाईपास पर रह रही थीं। निर्धारित अवधि तक यहां किसान आंदोलन में रहकर अपनी बारी खत्म होने के बाद पंजाब जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। डिवाइडर पर बैठी थी कि झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर नंबर एचआर-55  N-2287 ने टक्कर मार दी, जिसमें उक्त तीनों की मृत्यु हो गई।

दो महिलाएं पीजीआई रेफर

गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह उम्र करीब 60 वर्ष और हरमीत कौर हादसे में घायल हो गई हैं। उन्हें बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, डोडा के पास खाई में गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रीनगर 28 अक्टूबर 2021। डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत और बचाव के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड