जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, डोडा के पास खाई में गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रीनगर 28 अक्टूबर 2021। डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

गुरुवार सुबह ठाठरी इलाके से जिला मुख्यालय डोडा आ रही मेटाडोर करीब आठ बजे सुईबारी कराड़ा के पास खाई में जा गिरी। अचानक चीख पुकार मचने के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी। इसके तुरंत बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से खाई में उतर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया।

Read more:

घटनास्थल से जिला मुख्यालय का दूरी करीब दस किलोमीटर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक घायलों के पहुंचने के बाद अस्पताल में चीख पुकार मच गई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के ठाठरी में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

आर्यन केस का NCB का गवाह किरण गोसावी पकड़ा गया, धोखाधड़ी मामले में था फरार; पुणे पुलिस ने की कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2021। आर्यन खान ड्रग केस का एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को पकड़ लिया गया है। पुणे पुलिस के कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस ने क्रूज पार्टी ड्रग केस में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी को गिरफ्तार […]

You May Like

महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच