सर्दियों में ये बीमारियां करती हैं बेहद परेशान, जानिए खुद को फिट रखने के आसान उपाय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 11 दिसंबर 2022। ठंड के दिनों में गिरता तापमान और सर्द हवाएं सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती है. ठंड में सर्दी जुकाम और फ्लू की समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है. इसके साथ गठिया जैसे रोग अधिक परेशान करने लगते हैं. पुरानी चोट में दर्द और जोड़ों में दर्द होना इस मौसम में आम बात है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में सेहत से जुड़ी कौन सी समस्याएं बढ़ सकती हैं और उससे बचाव के क्या उपाय हैं।

सर्दी, जुकाम और फ्लू

सर्दियों को आमतौर पर फ्लू के मौसम के रूप में जाना जाता है. फ्लू के वायरस हवा के माध्यम से फैलते हैं और सर्दियों के दौरान चूंकि आपकी इम्यूनिटी सिस्टम सामान्य से थोड़ी धीमी हो सकती है, ये वायरस आपको संक्रमित कर सकते हैं. सर्दियों की इस सबसे आम बीमारी से बचने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेना सुनिश्चित करें, पर्याप्त पानी पिएं और नियमित रूप से व्यायाम करें।

ड्राई स्किन

यह सर्दियों के दौरान होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है. ड्राई स्किन के कारण फटी त्वचा, खून बहना, दर्द और संक्रमण हो सकता है. त्वचा के लिए कुछ विंटर टिप्स जैसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल, रेगुलर की बजाय माइल्ड मॉइस्चराइजिंग सोप या हैंड लोशन या पेट्रोलियम जेली लगाने से आप इस समस्या से बच सकते हैं।

कोल्ड सोर

शुष्क और ठंडी हवा होंठों को सुखा देती है, जो उन्हें हर्पीस वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं. पर्याप्त पोषण, नियमित व्यायाम, जुकाम के लिए घरेलू उपचार और आराम करने से कोल्ड सोर होने की संभावना कम हो जाएगी।

दमा

ठंड का मौसम अस्थमा के अटैक को ट्रिगर करता है. सर्दियां हवा में बहुत सारी एलर्जी के साथ आती हैं, जो अस्थमा का मुख्य कारक है. किसी भी जहरीले तत्व को सांस में लेने से बचने के लिए बाहर एयर प्यूरीफाइंग मास्क पहनें।

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD)

बहुत से लोग सर्दियों के मौसम में तनाव महसूस करने की शिकायत करते हैं. इसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) कहा जाता है और यह तनाव से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है. सुनिश्चित करें कि अकेले न रहें और अपने दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखें।

Leave a Reply

Next Post

वजन घटाने के सारे नुस्खे हो गए हैं फेल तो किचन की रानियां कही जाने वाली इन 5 वेट लॉस मसालों का करें इस्तेमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 11 दिसंबर 2022। फिट दिखना हर किसी की चाहत होती है लेकिन सभी की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती है. दरअसल, इसके पीछे बदलती लाइफस्टाइल और सही खानपान न होना है. आज कल हर दूसरा व्यक्ति मोटापे के समस्या से जूझ रहा है. वजन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की