भाजपा ने फूंककर रखा कदम ! : आडियो टेप से चर्चित हुए मंडल अध्यक्ष को हटाकर दिया संकेत ! विधानसभा दावेदारों में बनेगा नया समीकरण ?

SAZID
शेयर करे
डमरू बेहरा
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान
एमसीबी (सरगुजा)— भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव के निर्देशानुसार और प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव तथा एमसीबी जिला प्रभारी श्रीमति उद्वेश्वरी पैकरा की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी के पूर्व महापौर डमरू बेहरा को भाजपा चिरिमिरी मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा भाजपा के पूर्व चिरिमिरी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगी बताया गया।
रघुनंदन यादव
                                    आमतौर पर संगठन में बदलाव होते रहते हैं परंतु मनेन्द्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत भाजपा संगठन में यह बदलाव चर्चा का विषय है क्योंकि बीते अभी हाल ही के दिनों में मनेन्द्रगढ़ विधायक ने बीच सडक पर खुली प्रेसवार्ता करके प्रोजेक्टर में आमजन के सामने सुना और दिखा करके एक आडियो टेप को विधानसभा में चर्चित कर दिया रहा।
                   कहीं संगठन में यह बदलाव उसी का परिणाम तो नही है ? और सवाल उठता है कि इस परिणाम के तार का असर क्या विधानसभा के चेहरे को भी प्रभावित करेगा ? अथवा यह भी हो सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मनेन्द्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत भाजपा संगठन में यह बदलाव मजबूती देने का प्रयास हो।

Leave a Reply

Next Post

शतप्रतिशत साक्षरता और मतदान हमारा लक्ष्य : सीईओ अग्रवाल

शेयर करेअंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 09 सितंबर 2023 सूचना प्रोैद्योगिकी और संचार क्रांति के इस दौर में साक्षरता का अर्थ बदल गया है। सिर्फ पढ़ा लिखा होना ही काफी नही है बल्कि डिजिटल युग में आपको डिजिटल चीजों के बारे में भी ज्ञान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप