विशाखापत्तनम में बंधक बनाकर रखे गए बोकारो के 13 श्रमिकों को कराया गया मुक्त, सभी की हुई घर वापसी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 25 सितंबर 2025। झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के ग्राम सिली सड़ाम के 13 श्रमिक विशाखापत्तनम से लौट आए हैं। एक मजदूर के परिजन अखिलेश्वर मांझी से मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शिकायत की थी, जिसके बाद मंत्री इस पर पहल करते हुए यह कार्रवाई की। परिजनों ने बताया था कि सभी 13 मजदूर पांच सितंबर को मजदूरी करने विशाखापत्तनम गए थे। वहां उन्हें एक निजी कंपनी में बंधक बनाकर रखा गया था। उनसे जबरन काम करवाया जा रहा था और आने भी नहीं दिया जा रहा था। उनके साथ मारपीट भी की जा रही थी। इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तत्काल हस्तक्षेप किया। प्रसाद ने प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उनके निर्देशन में 48 घंटे के अंदर ही सभी 13 श्रमिकों को मुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी हुई। प्रशासन ने श्रमिकों को सुरक्षित निकालकर उनके घर वापसी का विशेष इंतजाम किया। प्रसाद ने लगातार समन्वय और निगरानी के साथ कार्यवाही को मॉनिटर किया ताकि किसी भी तरह की बाधा न आए।

आज सुबह श्रमिक रांची पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान श्रमिक भावुक हो गए और मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अथक प्रयासों और तहसील प्रशासन की तत्परता के बिना यह संभव नहीं हो पाता। मंत्री ने सभी श्रमिकों का आदरपूर्वक अभिनंदन किया और कहा कि राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी। साथ ही, श्रमिकों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए रांची से सिली सड़ाम तक विशेष बस सेवा भी चलाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Next Post

लाशों से भी हैवानियत... कब्र खोदकर निकालता था महिलाओं की लाशें, फिर करता था घिनौना काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 25 सितंबर 2025। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बेहद गंभीर और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसमें महिलाओं की कब्रों को खोदकर उनके शवों के साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना न केवल धार्मिक और सामाजिक रूप से अपमानजनक है, बल्कि इससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की कब्रों की गरिमा पर भी सवाल उठ गए हैं। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान