कृषि बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को घेरा , झूठ बोलने वाले लोग किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी का संवाद

पीएम ने कहा कृषि बिल से छोटे किसानों को अधिक फायदा ,अब किसान की मर्जी कि वो कहीं पर भी फसल बेचे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 सितंबर 2020। भारतीय जनसंघ के जनक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की, कुछ कोरोना से संक्रमित हुए और कुछ की जान भी चली गई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

कृषि बिल पर फिर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी 

कृषि बिल को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों में हमारी सरकार ने युवा और किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पीएम बोले कि लोगों के जीवन में सरकार जितना कम दखल देगी, उतना बेहतर होगा। आजादी के कई साल बाद तक किसानों के नाम पर कई नारे लगे, लेकिन उनके नारे खोखले थे।

पीएम मोदी ने कहा कि कृषि बिल से छोटे किसानों को सबसे अधिक फायदा होगा ।पीएम ने कहा कि अब किसान की मर्जी है कि वो कहीं पर भी फसल बेचे, जहां पर किसान को अधिक दाम मिलेगा वो वहां बेच सकेगा। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को आसान भाषा में किसानों को समझाना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने किसानों से झूठ बोला, अब वो किसान के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं. ये लोग झूठ फैलाकर किसान को बरगला रहे हैं। 

कुछ लोगों ने राष्ट्रहित के बजाय खुद के हित को सर्वोपरि रखा. किसानों को कानूनों में उलझाकर रखा गया, जिसकी वजह से वो अपनी फसल कहीं बेच नहीं पा रहा था। पीएम ने कहा कि हमने MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की । अबतक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों को दिए जा चुके हैं. पीएम ने कहा कि यूपीए सरकार ने सिर्फ 20 लाख करोड़ का ऋण किसानों को दिया था, लेकिन हमारी सरकार ने 35 लाख करोड़ से अधिक का लोन दिया । 

श्रम कानूनों पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों की तरह मजदूरों के साथ भी वर्षों तक धोखा किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य के लिए काम किया गया है, दिहाड़ी के समय को निर्धारित किया गया है, नए कानून में पेंशन की बात भी है. साथ ही न्यूनतम वेतन को एक स्तर पर लाने की कोशिश है. पीएम ने कहा कि अब महिला मजदूरों को भी समान मानदेय मिलेगा ।

प्रधानमंत्री मोदी बोले कि देश के अलग-अलग हिस्से में पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे रहे। पीएम ने कहा कि दीनदयाल जी ने ही भारत की राष्ट्रनीति, अर्थनीति पर मुखरता से अपनी बात कही थी। जब आजाद भारत निर्माण के लिए विदेशी मॉडल को अपनाने पर जोर था, उस वक्त दीनदयाल जी ने भारत के स्वयं के मॉडल की बात कही थी।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही वक्त में हमने दशकों से चले आ रहे मामलों को निपटाया है. हमारी सरकार ने अनुच्छेद 370 और राम मंदिर के वादे को पूरा किया । पीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता भी स्थानीय उत्पादों पर जोर दें, वोकल फॉर लोकल के लिए जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में सत्र बुलाएं और शिक्षा नीति के बारे में बताएं। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालय पर ये कार्यक्रम हुआ. जहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 28 अक्टूबर, 3-7 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को नतीजे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 सितंबर 2020। बिहार में चुनावी महासंग्राम का आगाज हो गया है, इस बार तीन चरण में चुनाव होंगे और दस नवंबर को नतीजे आएंगे. एक बार फिर मुकाबला नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए बनाम तेजस्वी की अगुवाई में महागठबंधन के बीच है. […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार