सीएम मोहन ने इंदौर की घटना को बताया दुखद, मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 31 दिसंबर 2025। सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सीएम मोहन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, वहीं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि अब तक दूषित पानी पीने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। सीएम मोहन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचाररत प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मरीजों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। स्थिति पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इससे पहले उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर को जिम्मेदारों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जोन क्रमांक 4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री को निलंबित कर दिया गया है और उपयंत्री तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

जांच समिति की गई गठित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचार रत प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने इस दुखद हादसे में क्षेत्र का दायित्व संभालने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि भागीरथपुरा मामलें में जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और प्रभारी उपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। समिति आईएएस नवजीवन पंवार के निर्देशन में जांच करेगी। समिति में प्रदीप निगम, सुप्रिडेंट इंजीनियर और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

फिटनेस के फाइटर टाइगर श्रॉफ बने लीफोर्ड हेल्थकेयर का चेहरा

शेयर करेटाइगर श्रॉफ के साथ लीफोर्ड हेल्थकेयर की 200 करोड़ की हेल्थ मूवमेंट (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जनवरी 2025। जब बात फिटनेस, फुर्ती और अनुशासन की आती है, तो टाइगर श्रॉफ एक ऐसा नाम हैं जो खुद एक ब्रांड बन चुका है। अब यही फिटनेस आइकन लीफोर्ड हेल्थकेयर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला