अवैध कोयला खनन पर हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, कहा- शीर्ष अधिकारियों और माफिया में है गठजोड़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिलॉन्ग 02 जून 2023। मेघालय हाईकोर्ट ने कोयला खनन के मुद्दे पर सरकार की खिंचाई की है। दरअसल सरकार ने बिना कोयला खनन की जगह के बारे में पूछे कोयले के निर्यात की अनुमति दे दी। गुरुवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मेघालय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजब बनर्जी और जस्टिस डब्लू दिएंगदोह की डिवीजन बेंच ने कहा कि ‘यह बेहद चिंताजनक है कि बार-बार केंद्रीय एजेंसियों की अपील के बावजूद हजारों मीट्रिक टन कोयले को निर्यात के लिए हरी झंडी दे दी गई और यह भी नहीं पूछा गया कि कोयले का उत्खनन कहां से हुआ है!

चेतावनी के बावजूद राज्य सरकार ने नहीं उठाए कदम
पीठ ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने अवैध कोयला खनन और अवैध परिवहन की आशंका जताई थी और इसे लेकर राज्य सरकार को आगाह भी किया था लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया और अदालत से भी केंद्रीय एजेंसियों के पत्रों को छिपाया। कोर्ट ने कहा कि इससे साफ है कि राज्य सरकार का माफिया और अवैध खनन करने वाले समूहों से गठजोड़ है। कोर्ट ने ये भी कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि प्रशासन में बैठे शीर्ष अधिकारी इससे अवैध फायदा उठा रहे हैं और राज्य के खजाने को हो रहे नुकसान के जिम्मेदार हैं। 

सरकार ने मांगी माफी
मेघालय सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर बिना शर्त माफी मांगी है। कोर्ट ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ‘राज्य सरकार को कोयला ले जा रहे हर ट्रक की जांच करनी चाहिए थी और उसकी कोयले का निर्यात करने की परमिशन को भी सत्यापित करना चाहिए था। साथ ही यह भी पता लगाना चाहिए था कि कोयले का खनन कहां से किया जा रहा है।’ कोर्ट ने कहा कि अगर कोयले के अवैध परिवहन, उसकी मांग को खत्म कर दिया जाता तो अवैध खनन भी अपने आप रुक जाता।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में कांग्रेस की 5 गारंटी: सिद्धारमैया कैबिनेट की दूसरी बैठक; खरगे बोले- खाका तैयार, जल्द लागू करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 02 जून 2023। कर्नाटक में सभी की नजर सिद्धरमैया के नेतृत्व वाले कांग्रेस मंत्रिमंडल की शुक्रवार को होने वाली दूसरी बैठक पर बनी हुई है। इस दौरान विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई पांच गारंटी पर मुहर लगाई जा सकती है। इस बीच कर्नाटक सरकार […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान