दुर्ग पुलिस ने पकड़ी नोटों की बड़ी खेप, महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी में मिले 6 करोड़ 60 लाख रुपए…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 20 सितंंबर 2025। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी पाई है. रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से पुलिस ने 6 करोड़ 60 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं. गाड़ी में सवार 4 व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुम्हारी थाने के अंतर्गत पुलिस ने आज सुबह जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग दो स्कार्पियों गाड़ी से बड़ी मात्रा में नोट मिले. इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए. बड़ी खेप में गाड़ी से नोट मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो के साथ कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे पहुंच गए. पुलिस पकड़े गए लोगों से नोट के संबंध में पूछताछ कर रही है।

हवाला का है पैसा

जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में मिले नोटों के साथ पकड़े गए चारों व्यक्ति मूलत: गुजरात के रहने वाले हैं. चारों शख्स इन नोटों को ऊपर से मिलने वाले निर्देश पर रायपुर से गुजरात जाते समय बीच रास्ते में बांटते हुए जाते. नोट के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जाने से इस बात की पूरी आशंका है कि यह पैसा हवाला का है, जिसे अलग-अलग जगह खपाया जाने वाला था।

आयकर की भी टीम पहुंची

रायपुर से गुजरात जा रहे लोगों से बड़ी मात्रा में नोट मिलने की पुलिस से मिली सूचना के बाद आयकर विभाग की भी टीम मौके पर पहुंच चुकी है. दो गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ करने के लिए कुम्हारी थाना पहुंचे हैं. आयकर विभाग की टीम नोट से स्त्रोत के साथ-साथ इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी पड़ताल करेगी।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों की शांति वार्ता पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- नक्सली बंद करें आम लोगों की हत्या करना, IED भी हटा लें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 सितंबर 2025। नक्सली संगठन के शांति वार्ता के पत्र पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नक्सली आम लोगों की हत्या करना बंद करें और प्लांट किए गए आईडी को भी हटा लें. उन्होंने बताया कि नक्सलियों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग