दुर्ग में खौफनाक कदम: मासूम ने नहीं सुनी बात, बुजुर्ग ने किया टांगी से हमला; लहूलुहान हुआ ढाई साल का बच्चा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 08 फरवरी 2026। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जोरातरई में मामूली बात पर एक बुजुर्ग ने पड़ोसी के ढाई साल के मासूम बच्चे पर धारदार टांगी से हमला कर दिया। वार बच्चे के सिर पर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी गोदावरी देवांगन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ढाई साल का बेटा पड़ोसी परदेशी राम देवांगन के घर खेलने गया था। बच्चा वहीं खेल रहा था, तभी बुजुर्ग ने उसे खेलने से मना करते हुए घर जाने को कहा। मासूम के नहीं मानने पर आरोपी आवेश में आ गया और घर में रखी धारदार टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया।

घटना के बाद बच्चा लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी परदेशी राम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-मलेशिया संबंधों को नई गतिः अनवर बोले- PM मो के साथ मुलाकात रही "अहम और निर्णायक", 11 समझौते हुए फाइनल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 फरवरी 2026। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक को “बहुत महत्वपूर्ण, रणनीतिक और निर्णायक” बताया और कहा कि यह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। मोदी इस समय […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प