रक्षामंत्री व CM योगी ने 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं के लिए किया भूमिपूजन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ, 30 अगस्त 2026। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ छावनी को 101 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान शहर के कई प्रमुख बाजारों के नए नामकरण किए गए, जिनमें वीरांगना ऊदा देवी, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों का नाम बदलना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी महान हस्तियों की याद दिलाने का प्रयास है। लखनऊ के तेज विकास, बेहतर जल आपूर्ति, शिक्षा, खेलकूद और बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में आज कानून का राज है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का कद बढ़ता दिख रहा है। लखनऊ के छावनी में दिलकुशा लॉन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। इसके साथ ही भारतीय रक्षा संपदा सेवा की महानिदेशक शोभा गुप्ता, मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और रक्षा संपदा मध्य कमान की प्रधान निदेशक भावना सिंह भी उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Next Post

मामूली बात पर युवक को चाकू से गोदा

शेयर करेइलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दुर्ग, 30 अगस्त 2026। जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नेहरू नगर चौक पर मामूली बात को लेकर चाकूबाजी की […]

You May Like

एमपी की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी....|....डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका....|....पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....चित्रकोट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं....|....संगमरमर से बना इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर है आस्था का केंद्र....|....एमपी में शराब घोटाले पर कांग्रेस का हमला....|....बागवानों को करोड़ों की कमाई का उपदेश, खुद की जमीन बेकार....|....विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली....|....वीबीजी-रामजी: 195 ग्राम पंचायतों में नहीं मिले श्रमिक....|....सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति की पुस्तक का किया विमोचन