जान्‍हवी कपूर के कारण ‘दोस्‍ताना 2’ से बाहर हुए कार्तिक आर्यन? महंगा पड़ा झगड़ा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 07 मई 2021। बीते कुछ समय से कार्तिक आर्यन और ‘दोस्‍ताना 2’ को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्‍शन और खुद कार्तिक आर्यन ने भी बड़े जोर-शोर से ‘दोस्‍ताना 2’ का ऐलान किया था। कार्तिक के करियर में धर्मा की फिल्‍म का जुड़ना बड़ी सफलता मानी जा रही थी। सब ठीक चल रहा था, लेकिन तभी खबर आई कि कार्तिक आर्यन को फिल्‍म से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अक्षय कुमार के नाम की चर्चा हुई। इनसाइडर-आउटसाइडर की डिबेट फिर से शुरू हो गई। तमाम कयास लगाए जाने लगे। वहीं, अब एक खबर यह आ रही है कि कार्तिक आर्यन को फिल्‍म से बाहर करने के पीछे असली वजह जान्‍हवी कपूर है?

कार्तिक-जान्‍हवी में 5 महीने से बातचीत बंद!

‘दोस्‍ताना 2’ से कार्तिक आर्यन के बाहर होने की असली वजह इसी साल जनवरी में शुरू हुई। कार्तिक आर्यन और जान्‍हवी कपूर कभी बहुत अच्‍छे दोस्‍त हुआ करते थे। यहां तक की तस्‍वीरों और दोनों की आउटिंग देख ऐसी भी चर्चाएं शुरू हो गईं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन जनवरी महीन में किन्‍हीं कारणों से दोनों की दोस्‍ती टूट गई। जान्‍हवी ‘दोस्‍ताना 2’ की लीड ऐक्‍ट्रेस हैं। कार्तिक और जान्‍हवी के बीच अब बातचीत बिल्‍कुल बंद है। समझा जाता है कि कार्तिक को इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

कार्तिक ने फिल्‍म के डायरेक्‍टर से कही ये बात

बताया जाता है कि जान्‍हवी से दोस्‍ती टूटने के बाद कार्तिक आर्यन फिल्‍म की शूट के लिए तारीख देने में ना-नुकुर करने लगे। इसका असर सीधे तौर पर फिल्‍म की शूटिंग पर पड़ा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कार्तिक अपने और जान्हवी के बीच आई दरार से इतने परेशान हो गए कि उन्‍होंने एक दिन फिल्‍म के डायरेक्‍टर कॉलिन डी’कुन्हा (Collin D’Cunha) से कहा कि उन्हें ‘दोस्ताना 2’ के अलावा कोई और फिल्‍म बनानी चाहिए।

कार्तिक चाहते थे जान्‍हवी हो जाए बाहर

डायरेक्‍टर कॉलिन को कार्तिक की यह बात बहुत अच्‍छी नहीं लगी। वह फिल्‍म के प्रड्यूसर करण जौहर के पास पहुंचे और पूरी राम कहानी कह सुनाई। कॉलिन ने करण को बताया कि कार्तिक फिल्‍म को डि‍ब्‍बा बंद करने की बात कर रहे हैं। यही नहीं, बताया यह भी जाता है कि कार्तिक ने ‘दोस्‍ताना 2’ की टीम से यह भी कहा कि वह तभी फिल्‍म करना चाहेंगे, जब जान्‍हवी को इस फिल्‍म से बाहर किया जाए। इतना ही नहीं, कार्तिक आर्यन इसके लिए अपनी फीस भी कम करने को तैयार थे।

करण जौहर को लेना था आख‍िरी फैसला

बॉलिवुड के गलियारों में जिस किसी को भी पर्दे के पीछे चल रही इस कहानी का पता चला, हर कोई दंग था। जब मामला ज्‍यादा बढ़ गया और कार्तिक शूटिंग के लिए डेट्स देने में परेशान करते रहे, तब करण जौहर को भी फाइनल कॉल लेना था। कॉलिन ने करण से यह भी कहा कि शूट में देरी होने के कारण खर्च भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में करण जौहर ने तय किया कि इससे पहले कि सबकुछ हाथ से निकल जाए, कुछ न कुछ बदलाव करना ही पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

किसी जादुई दवा से कम नहीं है ये छोटा सा फल, दिल की बीमारी से लेकर पेशाब की जलन से छुटकारा दिलाता है 'फालसा'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   फालसा फल से तो आप सभी परिचित होंगे। गर्मी का मौसम आते ही जगह-जगह फालसे के ठेले खड़े मिल जाते हैं। यह फल देखने में बहुत छोटा होता है। पकी अवस्था में फालसे बैंगनी या लाल रंग के और खट्टे मीठे होते हैं। ये फल खाने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान