‘चुनाव में कांग्रेस का बैंक खाता जब्त करना अलोकतांत्रिक’: बैज बोले- सत्ता बचाने का कुत्सित प्रयास कर रही भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिनायकवादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया फिर डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की। जब नेता नहीं झुके तो उनके ऊपर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया। आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। 30 साल पुराने आधारहीन मामले का पार्टी के बैंक खातों को जब्त करना अलोकतांत्रिक है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तानाशाही मोदी सरकार धनबल और केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग से विपक्ष को डराने और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र करके विपक्षी दलों के सीमित संसाधनों को भी छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस की पिछली सरकारों ने 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनाई थी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उसके खिलाफ काम कर रही है। भाजपा ने विपक्षी दलों से साधन, संसाधन छीनकर एकाधिकार स्थापित करने का षड्यंत्र रचा है।

बैज ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी बॉन्ड स्कैम को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया है। उसमें मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती उजागर हुई है, जो तथ्य सामने आए हैं जो बेहद चिंताजनक है। शर्मनाक है देश के जांच एजेंसियों ईडी, आईटी को हफ्ता वसूली गैंग के रूप में संचालित किया जाना। ब्लैकमेलिंग और रिश्वतखोरी के स्पष्ट प्रमाण के बावजूद बड़ी बेशर्मी से साजिश करके मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता फ्रीज कर देना निंदनीय है। डरी हुई मोदी सरकार कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त करके यह चाहती है की पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव ना लड़ पाए और इसके लिए आयकर विभाग के माध्यम से बाधा डाला जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार के सुपौल में पुल का स्‍लैब गिरने से हादसा, 1 मजदूर की मौत, 9 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुपौल 22 मार्च 2024। बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार तड़के एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बयान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी