दर्शकों का मनोरंजन करने मलाड मस्ती आए रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 दिसंबर 2022। रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और वरुण शर्मा (चूचा) तीनो अपनी फिल्म सर्कस को प्रमोट करने मलाड मस्ती आए जिसका आयोजन विधायक असलम शेख ने किया। इस रविवार की सुबह भारती सिंह, एमिवे बंटाई रैपर, सिंगर सलमान अली,शेह्ज़ाद अली , डांसर एक्टर सलमान यूसुफ खान, सिद्धार्थ निगम, अभिषेक निगम, आकांशा पूरी ,नेहा चूडास्मा और चिंकी मिन्की भी मलाड मस्ती में आए और सभी ने पब्लिक को खूब एंटरटेन किया। सिंगर शहजाद अली और सलमान अली ने अपनी गायकी से मलाड वासियों का खूब मनोरंजन किया।  रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने मिलकर खूब डांस किया, मस्ती की। लोगों को खूब डांस भी करवाया। साथ ही साथ उन्होंने अपनी फिल्म सर्कस के बारे में लोगों को बताया। डांसर एक्टर सलमान यूसुफ खान ने भी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। भारती सिंह ने लोगों को हंसाया और गरबा भी किया वहीं सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम ने भी लोगों के साथ मस्ती की। विधायक असलम शेख ने मलाड के लोगों को खूब एन्जॉय करवाया। साथ ही उन्होंने मलाड मस्ती के मुख्य कॉज़ चाइल्ड एब्यूज़ के बारे में लोगों को जागरूक किया। यहां आए सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स ने एमएलए असलम शेख को इस आयोजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और इसे एक बेहतरीन इवेंट बताया। आपको बता दें कि मलाड मस्ती का यह पांचवां साल है। मलाड मस्ती संडे की सुबह को आयोजित किया जाता है। यहां लोग कई प्रकार के गेम्स, जुम्बा, योगा, पेंटिंग और बहुत तरह की एक्टिविटी को एन्जॉय करने हजारों की संख्या में आते हैं। गोल्ड मेडल स्विचेज़ द्वारा सपोर्ट किए गए मलाड मस्ती में इस साल का विषय चाइल्ड एब्यूज़ को लेकर जागरूकता फैलाना है।

मलाड मस्ती 2022 मलाड वेस्ट के इनऑर्बिट मॉल के पास आयोजित किया गया। इस इवेंट को आयोजित करने का आईडिया यह है ताकि लोग अपने घर से बाहर निकलें, अपने मोबाइल को छोड़कर दोस्तों से मिलें, नई चीजें देखें और मस्ती करें।यह आयोजन केवल एंटरटेनमेंट इवेंट नहीं है बल्कि मस्ती भरे माहौल में लोगों, परिवारों को जोड़ने और समाज में जागरूकता लाने का एक जरिया है।

Leave a Reply

Next Post

एचजीएच इंडिया के 12 वें एडिशन की मुंबई में शुरूआत

शेयर करेहोम और हाउसवेयर उद्यम में भारत के सबसे मशहूर ट्रेड शो -अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 दिसंबर 2022। 12 वें एचजीएच इंडिया की शुरूआत आज से मुंबई में गोरेगाव के बॉम्बे एक्सहिबिशन सेंटर में हुई। होम और हाउसवेयर उद्यम में भारत के सबसे मशहूर ट्रेड शो का उद्घाटन […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज