SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का खेल! स्क्रीन पर खुद हल हो रहे थे सवाल, रांची से 6 गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 10 मई 2026। राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में आयोजित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए प्रश्न पत्र हल कराने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश और राहुल समेत पांच अभ्यर्थी बिहार के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी कोडरमा का बताया जा रहा है।

इन्वीजिलेटर को गतिविधियां लगीं संदिग्ध
जानकारी के अनुसार, परीक्षा की पहली शिफ्ट के दौरान ड्यूटी पर तैनात इन्वीजिलेटर को कुछ अभ्यर्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने देखा कि छह अभ्यर्थी लगातार कंप्यूटर स्क्रीन की ओर देख रहे थे, जबकि प्रश्न स्वतः हल होते जा रहे थे। इस पर संदेह होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रिमोट एक्सेस से चल रहा था सॉल्वर गैंग
सूचना मिलते ही पुलिस टीम परीक्षा केंद्र पहुंची और तकनीकी जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित कंप्यूटरों को रिमोट एक्सेस के जरिए कहीं और से ऑपरेट किया जा रहा था। वहीं बैठा सॉल्वर गैंग परीक्षा के प्रश्नों का उत्तर हल कर अभ्यर्थियों की स्क्रीन पर भेज रहा था।

छह अभ्यर्थी हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्ध कंप्यूटरों को जब्त कर लिया और छह अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में परीक्षा केंद्र के किसी कर्मचारी या तकनीकी स्टाफ की संलिप्तता तो नहीं है।

भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले के खुलासे के बाद पुलिस और प्रशासन परीक्षा केंद्रों की तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जनगणना में सरना धर्म कॉलम नहीं होने पर भड़के आदिवासी संगठन, बोले- पहचान मिटाने की साजिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 10 मई 2026। रांची में आगामी जनगणना में सरना धर्म कॉलम शामिल नहीं किए जाने को लेकर आदिवासी संगठनों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को करमटोली केंद्रीय धूमकुड़िया सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न आदिवासी संगठनों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत