राजनीति से अदालत तक: ‘भारत जोड़ो’ का बयान बना सिरदर्द! लखनऊ की MP-MLA कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यानी आज (15 जुलाई) लखनऊ में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हो सकते हैं। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में आरोपी बनाकर तलब किया है। यह मामला राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ दिए गए कथित अपमानजनक बयान से जुड़ा है। इससे पहले भी कोर्ट ने राहुल गांधी को इसी मामले में तलब किया था।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा सड़क संगठन के रिटायर्ड डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाते हुए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। उन्होंने कहा है कि 16 दिसंबर 2022 को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर मानहानिकारक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में सवाल जरूर पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई के बारे में कोई सवाल नहीं पूछेगा।

सेना का आधिकारिक बयान
भारतीय सेना ने 12 दिसंबर को आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि चीनी सेना ने सीमा में अतिक्रमण किया था, जिस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों को मामूली चोटें आईं और चीनी सेना वापस अपने क्षेत्र में चली गई।

परिवाद में क्या आरोप हैं?
परिवाद में कहा गया है कि राहुल गांधी ने भारतीय सैनिकों की चीनी सेना द्वारा पिटाई होने का झूठा और अपमानजनक बयान दिया है, जो सेना की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 30 एजेंडों पर लगी मुहर, सीएम नीतीश के अहम फैसले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 15 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में घोषणा की थी के राज्य में अगले 5 वर्षों में एक करोड़ […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान