टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद हारीं, चीन की झोउ यिंग ने 3-0 से दी मात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

टोक्यो 25 अगस्त 2021। टोक्यो पैरालंपिक की महिला सिंगल्स की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की भावना पटेल को हार का सामना करना पड़ा है। महिला सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए के मुकाबले में भावना को चीन की खिलाड़ी झोउ यिंग ने 3-0 से हराया। भावना ने अपने इस पहले ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन चीनी खिलाड़ी से पार नहीं पा सकीं। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना अब 26 अगस्त को अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेंगी। 

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना को इस मुकाबले में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी यिंग के आगे संघर्ष करती नजर आईं। झोउ यिंग ने इस मैच में भावना को 11-3, 11-9, 11-2 से हराने में सफल रहीं। इससे पहले एक अन्य मैच में सोनल पटेल को भी हार का सामना करना पड़ा था।  भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 54 सदस्यीय दल भेजा है जो 9 स्पर्धाओं में भारत की तरफ से चुनौती पेश करेगा। यह किसी भी पैरालंपिक में अब तक भारत द्वारा भेजा गया सबसे बड़ा दल है। भारतीय दल में ऐसे की एथलीट हैं जो पूर्व में पैरालंपिक खेलों में पदक जीत चुके हैं। इस बार भी देश को अपने इन एथलीटों से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब कांग्रेस: देहरादून में नाराज विधायकों की बंद कमरे में बैठक, हरीश रावत बोले- कैप्टन के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   देहरादून 25 अगस्त 2021। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और कुछ अन्य नेताओं द्वारा खुले तौर पर कैप्टन को हटाए जाने की मांग उठाए जाने के बाद एक बार फिर पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। मंगलवार को उठे इस सियासी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर