सतना में बोलेरो और पिकअप की टक्कर; महाकुंभ जा रहे मां-बेटे समेत तीन की मौत; वापस लौट रहे 10 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सतना 09 फरवरी 2025। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे बड़े हनुमानजी मंदिर के पास हुआ, जहां बोलेरो और पिकअप लोडर वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद पिकअप लोडर वाहन सड़क पर पलट गया। जिससे जाम भी लग गया। हादसे की सूचना पर मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे और कोठी थाना प्रभारी श्वेता मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सतना जिला अस्पताल भेजा।

टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग दमोह के रहने वाले है। वे प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर चित्रकूट होते वापस दमोह लौट रहे थे। जबकि, पिकअप लोडर वाहन में सवार लोग जबलपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर में पिकअप लोडर वाहन में सवार मां और बेटे समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें लोड फल समेत अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। इससे लंबा जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन बुलाकर वापस को रास्ते से हटाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।  

हादसे में इनकी हुई थी   
महेंद्र पटेल (52), मनीषा पटेल पति जितेंद्र पटेल (31), विवेक पटेल पिता जितेंद्र पटेल (11) की मौत हो गइ्र। मनीषा और विवेक आपस में मां बेटे थे। 

हादसे में यह गंभीर रूप से घायल 
ब्रजेंद्र यादव पिता गया प्रसाद यादव  (35) निवासी पिपरवार अमानगंज पन्ना, अरुण द्विवेदी पिता राजेन्द्र द्विवेदी (26) निवासी गैसाबाद दमोह, भरत राठौर पिता प्रेमलाल राठौर (33) निवासी गैसाबाद दमोह, राजभान यादव पिता बाबू सिंह (26) निवासी खमरिया कला दमोह, जितेंद्र पटेल पिता रामगुलाब पटेल (30) जुरमनिया नई गढ़ी रीवा, श्रीराम दाहिया पिता भरत दाहिया (32) निवासी गैसाबाद दमोह, ब्रजेश पटेल पिता प्रीतम पटेल (34) निवासी गैसाबाद दमोह, नेपाल पटेल पिता रामस्वरूप पटेल (28) निवासी गैसाबाद दमोह, चिंटू पटेल पिता आश्रम पटेल (32) गैसाबाद दमोह और एक अन्य घायल को रात में ही जबलपुर रेफर कर दिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

फडणवीस ने केजरीवाल को बताया भ्रष्टाचार का प्रतीक; बोले- दिल्ली वाले झूठ की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 फरवरी 2025। राष्ट्रीय राजधानी में 26 साल बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी (आप) का चौथी बार सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हुआ है। कुछ बेहतर की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस की फिर दुर्गति हुई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप