अवैध संबंधों के लिए बेटे का कत्ल: मां ने गला घोंटा, तार से बांधकर कुएं में फेंका; चाचा संग देखा था बिस्तर पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 28 मई 2023। जांजगीर-चांपा में अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए एक मां ने ही अपने बेटे की जान ले ली। पहले तो बेटे को गला दबाकर मार डाला। फिर तार से हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद बेटे की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। बेटे की गलती इतनी थी कि उसने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। फिलहाल करीब एक माह बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। 

गांव के कुएं से बरामद हुआ शव
जानकारी के मुताबिक, मुड़पार गांव निवासी द्वासा बाई धीवर ने 14 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा विशेष (15) 13 अप्रैल से लापता है। उसने बेटे के अपहरण की भी आशंका जताई। पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच 13 मई को द्वासा बाई की बाड़ी से लगे गांव के कुएं में एक बच्चे का शव बरामद हो गया। उसकी पहचान द्वासा बाई ने अपने बेटे विशेष धीवर के रूप में की। विशेष के हाथ-पैर तार से बंधे हुए थे और पत्थर बांधकर उसके शव को कुएं में फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

पति जेल गया तो देवर से बनाए संबंध
पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने मां द्वासा बाई धीवर और चाचा राजू धीवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो वह इनकार करते रहे, फिर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि विशेष के पिता हत्या के मामले में 2008 से जेल में सजा काट रहा है। इसी बीच द्वासा बाई धीवर और राजू धीवर में प्रेम संबंध हो गया। दोनों 13 अप्रैल को बैंक गए थे, वहां से लौटकर आए तो बिस्तर में साथ थे। 

अवैध संबंधों के खुलासे के डर से मार दिया
इसी बीच विशेष भी आ गया। उसने अपनी मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो पिता को सारी बात बताने के लि कहा। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से चाचा राजू ने विशेष का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर विशेष के शव को तार और पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

सड़क पर उतरी कांग्रेस-जदयू, कहा- नए भवन की जरूरत नहीं, भाजपा बोली- देश तोड़ना चाहते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 28 मई 2023। नए संसद भवन के उद्घाटन के मुद्दे पर बिहार में सियासी संग्राम जारी है। राजद ने एक ताबूत की तस्वीर के साथ नए संसद भवन की तुलना करते हुए लिखा कि ये क्या है? इसी बीच जदयू और कांग्रेस के नेता भी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप