क्रिमिनल हैं अजय मिश्रा, देना चाहिए मंत्री पद से इस्तीफा; लोकसभा में हंगामे के बीच बोले राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2021। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों की मांग थी कि केंद्र सरकार को एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अजय मिश्रा को बर्खास्त कर देना चाहिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का राहुल गांधी ने भी जबरदस्त विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अजय मिश्रा एक क्रिमिनल हैं और उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मोदी सरकार को उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। फिलहाल हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। इसके अलावा राज्यसभा भी 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, ‘हमें लखीमपुर के उस कांड के बारे में बोलने का मौका मिलना चाहिए, जिसमें हत्याएं की गई है। उस घटना में मंत्री की भी संलिप्तता रही है। उस घटना के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक साजिश थी। जिस मंत्री ने किसानों को मारा है, उसे पद से इस्तीफा देना चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए।’ इस बीच खबर है कि अजय मिश्रा गृह मंत्रालय के अपने दफ्तर में मौजूद हैं और विभाग की बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि अजय मिश्रा टेनी पर केंद्र सरकार किसी तरह की कार्रवाई के मूड में नहीं है।

मंगलवार को लखीमपुर खीरी कांड में एसआईटी की रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया है कि यह एक हादसा नहीं था बल्कि सुनियोजित साजिश थी। इसके बाद से ही अजय मिश्रा पर सवालों की बैछार तेज हो गई है। बुधवार को इसी मामले में उनसे पत्रकारों ने लखीमपुर खीरी में सवाल पूछा लिया था, जिस पर वह भड़क गए थे। उन्होंने पत्रकार पर झपटते हुए गालियां तक दे डालीं और कहा कि तुम जैसे लोगों ने ही एक निर्दोष को दोषी बना दिया है। इस घटना के बाद से अजय मिश्रा पर विपक्ष के हमले और तेज हो गए हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग संसद में भी गूंज रही है।अगला लेख

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव का राकेश टिकैत को आमंत्रण, चुनाव लड़ना चाहें तो उनका स्वागत है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जौनपुर 16 दिसंबर 2021। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों की हत्या के दोषी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को केन्द्र सरकार तत्काल बर्खास्त करें अन्यथा प्रदेश में बुल्डोजर अभियान, माफिया उम्मूलन सब बेमानी साबित होगा। उन्होंने कहा […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'