18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 फरवरी 2022। भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऋचा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में ऋचा ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने वेदा कृष्णमूर्ति का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। हालांकि, ऋचा की रिकॉर्ड पारी भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सकी और यह मैच भी टीम इंडिया 63 रन से हार गई। इस हार के साथ ही भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से पीछे हो चुका है। भारत के लिए छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई ऋचा ने विस्फोटक अंदाज में खेलना शुरू किया और सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले। हालांकि, अपना अधर्शक पूरा करने के बाद ही वे जेन्सन की गेंद पर अमीलिया केर को कैच देकर पवेलियन लौट गईं। जब ऋचा बल्लेबाजी के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर 19 रन पर चार विकेट था और 4.4 ओवर हो चुके थे। वहीं जब ऋचा पवेलियन लौटीं तो भारत का स्कोर 12.5 ओवर में 96 रन हो चुका था। 

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अधर्शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 गेंद में अर्धशतक लगाने वाली ऋचा ने वेदा कृष्णमूर्ति को पीछे छोड़ा है। ऋचा ने 52 रन की पारी खेली। वहीं वेदा कृष्णमूर्ति ने फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 70 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी सीरीज में सब्बीनेनी मेघना, वेदा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई थीं। उन्होंने 33 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए थे। मेघना ने इस पारी में 61 रन बनाए थे। 

Leave a Reply

Next Post

नवाजुद्दीन ने याद किए पुराने दिन, बोले- आज जितना बड़ा मेरा बाथरूम है, उतना बड़ा मेरा घर हुआ करता था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 फरवरी 2022। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए एक लंबा संघर्ष किया है. इस संघर्ष के बारे में उन्होंने अकसर खुलकर बात भी की है. अब वह बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं, और फिल्मों से लेकर ओटीटी जगत […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट