डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद; तलाशी अभियान जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 21 अक्टूबर 2023। कांकेर जिले में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे जाने की खबर है। इनके पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार किए गए हैं। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इस बात की जानकारी दी है। आईजी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे कोयलीबेड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत स्थित एक जंगल में हुई, जब राज्य पुलिस बल की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से दो पुरुष नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार किए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

कमलनाथ का बड़ा आरोप, बोले-प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा नेताओं से है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 21 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस ने 230 में से 229 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब चुनाव प्रचार भी तेज होते जा रहा है। इस बीच पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर