हिजाब विवाद पर आमने-सामने आए राजनीतिक दल, भाजपा ने कांग्रेस को बताया मास्टरमाइंड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरू 09 फरवरी 2022। कर्नाटक में हिजाब विवाद पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। इसको लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हिजाब विवाद का मास्टर माइंड बताया है। कर्नाटक भाजपा की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि, ‘हम पहले से ही कह रहे हैं कि हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का ही हाथ है। हाईकोर्ट में हिजाब के पक्ष में तर्क देने वाला वकील कांग्रेस का कानूनी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि है। पार्टी ने कांग्रेस पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमें यह कहने के लिए एक और उदाहरण की आवश्यकता नहीं है कि हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ है। 

भाजपा के आरोप पर भड़के वकील 
भाजपा की ओर से लगाए गए इस आरोप के बाद वकील देवदत्त कामत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्य से एक स्वतंत्र देश में रहता हूं। एक वकील के रूप में मैं स्वतंत्र रूप से किसी भी मामले में पेश होता हूं ओर दलीलें रखता हूं। बहस के दौरान मुझे निर्देश दिया जाता है। कोई तीसरा पक्ष या राजनीतिक दल मेरे चयन पर सवाल नहीं उठा सकता है।

राज्य में स्कूल-कॉलेज तीन दिन तक बंद 
हाईकोर्ट में मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए विवाद को देखते हुए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य के सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को 3 दिनों के लिए बंद करने के आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधन से शांति बनाए रखने की अपील की।

क्या है विवाद
कर्नाटक में हिजाब पर विवाद की शुरुआत जनवरी महीने में उडुपी शहर से हुई थी। शहर के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में 6 छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया था। कॉलेज प्रशासन ने इसका कारण ड्रेस में समानता को रखना बताया है। इसके बाद यह विवाद राज्य के कई जिलों में बढ़ता ही चला गया। कई संस्थानों में छात्राओं ने हिजाब पहनकर आना शुरू किया तो इसके विरोध में छात्र भगवा गमछा पहनकर आने लगे।

Leave a Reply

Next Post

5G Network: जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं नीलामी प्रक्रिया, अंतिम चरण में नेटवर्क का विकास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। सरकार 5 जी नेटवर्क का विकास करने की तैयारियों जुटी हुई है। देश में इसके जल्द शुरू होने को उम्मीद है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को कहा 5 जी नेटवर्क का विकास अंतिम चरण में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी इस साल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव