5G Network: जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं नीलामी प्रक्रिया, अंतिम चरण में नेटवर्क का विकास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। सरकार 5 जी नेटवर्क का विकास करने की तैयारियों जुटी हुई है। देश में इसके जल्द शुरू होने को उम्मीद है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को कहा 5 जी नेटवर्क का विकास अंतिम चरण में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी इस साल अगस्त तक होनी की उम्मीद है। इंडिया टेलीकॉम 2022 बिजनेस में उन्होंने कि स्वदेशी रूप से 4 जी कोर नेटवर्क रेडियो नेटवर्क विकास किया है। 5 जी नेटवर्क का विकास अंतिम चरण में है। अब हम 6 जी मानक के विकास में भाग ले रहे हैं। ट्राई इस नई तकनीक को शुरू करने के बारे में दूरसंचार उद्योग से बात कर रहा है। वह अगले महीने अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। 

ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेंगे सभी 6 लाख गांव 
दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने सभी 6 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है जो 2025 तक पूरा कर लेंगे। अभी हम 2.6 लाख गांवों तक पहुंच चुके हैं। 

61 देशों में सुविधा शुरू 
दुनिया के 61 देशों में 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इनमें चीन, अमेरिका, इटली और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। अमेरिका के 349 से अधिक शहरों में यह सेवा उपलब्ध है। इटली के 35 से अधिक शहरों के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। 

परामर्श पत्र निर्णायक मोड़
दूरसंचार नियामक ट्राई के अध्यक्ष पीडी वाघेला ने कहा कि 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी पर परामर्श पत्र ‘दूरसंचार के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ है। साथ उन्होंने इस पर खुली चर्चा के अंतिम चरण की शुरुआत की। चर्चा के आधार पर ही रेडियो तरंगों की कीमत जैसे अहम पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Next Post

मुकेश अंबानी ने वापस लिया गौतम अडानी से एशिया के सबसे बड़े अमीर का ताज, 14वें स्थान पर फिसले मार्क जुकरबर्ग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच बीते कुछ दिनों से दौलत की जो दौड़ जारी है, उसमें एक बार फिर से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन आगे निकल गए हैं। जी हां, बीते शुक्रवार को अडानी समूह के चेयरमैन ने मुकेश […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान