चुनाव के बीच शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, सीएम आतिशी ने दिया जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2024। भारतीय शतरंज खिलाड़ी और महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने खेल के लिए समर्थन नहीं मिलने पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शतरंज ओलंपियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मान्यता नहीं मिली। तानिया ने कहा कि साल 2022 शतरंज के ओलंपियाड में महिला टीम के कांस्य और दो साल बाद ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड के साथ वापस आई हों, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से कोई स्वीकृति और मान्यता नहीं मिली है। आगे कहा कि जो राज्य अपने चैंपियन का समर्थन करते हैं और उनका जश्न मनाते हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है। 

सीएम आतिशी ने दिया जवाब
तानिया को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हैल्लो तानिया, हमने हमेशा अपने सभी एथलीटोंऔर खिलाड़ियों का समर्थन किया है। खासकर हमारे स्कूलों में। आपसे मिलना और यह समझना अच्छा लगेगा कि शतरंज खिलाड़ियों के लिए और क्या किया जा सकता है। मेरा कार्यालय आपसे संपर्क करेगा और मैं वास्तव में आपके विचारों और सुझावों को सुनने के लिए उत्सुक हूं।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों का आतंक: बीजापुर में जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजापुर 23 दिसंबर 2024। जिले में नक्सली आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। नक्सलियों ने एक बार फिर दो आदिवासी ग्रामीणों की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरचोली में शनिवार को नक्सलियों ने […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक