सांसद सुनील सोनी को युवाओं के सवाल से तिलमिलाना नही चाहिये

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सांसद सुनील सोनी की निष्क्रियता का नुकसान रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को हो रहा है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए उसे भागना नहीं चाहिए। दुर्भाग्य है सदन हो या सदन के बाहर भाजपा के सांसद जवाब देने के बजाय कुतर्क करने में उतारू हो जाते हैं सवाल पूछने वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं धमकाते, चमकाते हैं सांसद सुनील सोनी की निष्क्रियता का नुकसान रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि युवाओं ने सांसद सुनील सोनी से पूछा कि अब तक कहां थे? सांसद सुनील सोनी को बताना चाहिए कि उन्होंने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए क्या काम किया है?सवाल तो पूछे जायेंगे? सवालों से इतना ही डर है तो चुनाव क्यों लड़े है। जब जनता ने अपना वोट देकर अधिकार दिया है तो जनता आपसे जवाब और आपके कामों का हिसाब भी मांगेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सुनील सोनी का संपर्क क्षेत्र की जनता से नहीं रहा है कोविड के दौरान भी सुनील सोनी अपने घर में दरवाजा बंद करके घुसे हुये थे। सांसद निधि से जनता को मदद करने के बजाय मोदी की चाटुकारिता में पीएम केयर फंड में सांसद निधि को जमा कर दिया था। सांसद निधि जनता का अधिकार होता है। बीते 2 साल से अधिक हो गया है ट्रेन रद्द हो जा रही है टिकट कैंसिल हो जा रहा है तीज त्योहार पर लोगों को रेल यात्रा से वंचित होना पड़ रहा है सुनील सोनी मौन है? युवाओं के साथ रोजगार के नाम से मोदी सरकार ने जो वादा खिलाफी किया है इससे युवाओं में आक्रोश है।

Leave a Reply

Next Post

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 29 अगस्त 2023। शहर के स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला एवं पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान करने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान