‘जो साथ खड़े वे हमारे बेटे-बेटियां’, महिला डॉक्टर के हत्या मामले में प्रदर्शनों पर आया पिता का बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 16 अगस्त 2024। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। देशभर के डॉक्टर इसके खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। मृतक के पिता ने बेटी की हत्या के मामले में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सीबीआई के साथ बातचीत का विवरण देना उचित नहीं है। देश भर में जारी प्रदर्शन पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का आभार जताते हुए कहा कि ये सभी उनके बेटे-बेटियां हैं। 

पत्रकारों से बात करते हुए मृतक के पिता ने कहा, “सीबीआई के साथ हमारी बातचीत का विवरण देना कानूनी तौर पर उचित नहीं है। इस मामले के संबंध में की गई पूछताछ के बारे में मैं आपको कुछ नहीं बता सकता। उन्होंने हमारे बयान रिकॉर्ड किए और लिखित में भी लिया। देश-दुनिया में जो विरोध हो रहा है, उसके लिए मैं सबका आभार व्यक्त करता हूं। जो भी मेरे साथ खड़े हैं, मैं उन सभी को अपने बेटे और बेटी के समान मानता हूं। सीबीआई ने हमें आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेंगे और कड़ी से कड़ी सजा देंगे। मैंने मुआवजा ठुकरा दिया। अगर मैं मुआवजे के तौर पर पैसे ले लेता तो मेरी बेटी को बहुत दुख होता। मुझे न्याय चाहिए।

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में प्रदर्शन के बीच ही कुछ अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने इमरजेंसी वॉर्ड में घुसकर तोड़फोड़ किया। इस हमले के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और सीबीआई के निदेशक को एक चिट्टी लिखी। उन्होंने आरजी कर अस्पताल में सबूतों को और अधिक नष्ट होने से बचाने के लिए सीएपीएफ की तैनाती की मांग की है। 

क्या है पूरा मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड बिग ओपनर की सूची में शामिल 'स्त्री 2', कमाई के मामले में सलमान-शाहरुख को भी छोड़ा पीछे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंंबई 16 अगस्त 2024। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘स्त्री 2’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ‘स्त्री 2’ ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म को हिट कराने के लिए बड़े स्ट्रार्स की नहीं बल्कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप