सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 30.67 लाख कर्मचारियों के लिए 3737 करोड़ का बोनस मंजूर, दशहरे से पहले खाते में आ जाएंगे पैसे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली बोनस को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2020। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को अहम फैसला लिया गया। कैबिनेट ने 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की मंजूरी दे दी। इससे केंद्र के 30.67 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों को फायदा होगा। दशहरे से पहले बोनस की पूरी रकम एक किश्त में दे दी जाएगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोनस पर 3,737 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बोनस का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

बोनस किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा?

जिन्हें बोनस का फायदा मिलेगा उनमें रेलवे, पोस्ट ऑफिस, डिफेंस, EPFO और ESIC जैसे संस्थानों के 16.97 लाख कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। बाकी 13.70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा।

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि त्योहारी सीजन में लोग ज्यादा खर्च कर सकें। सरकार का कहना है कि मिडिल क्लास के हाथ में पैसा आने से बाजार में मांग बढ़ेगी और इकोनॉमी को फायदा होगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा षष्ठी पर किया बंगाल चुनाव का शंखनाद, बंगाल के लोगों को दुर्गा पूजा की दीं शुभकामनाएं

शेयर करेदुर्गा पूजा के मौके पर पीएम मोदी का संवाद मोदी का संबोधन दिखाने के लिए भाजपा ने बंगाल में 294 विधानसभा इलाकों पर 78 हजार टीवी स्क्रीन लगाए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2020। बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव ‘दुर्गा पूजा’ गुरुवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी