छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर

admin
शेयर करे

आरोपी पिता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 20 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपनी ही छह माह की मासूम बेटी को दो बार फर्श पर पटक दिया। इस सनसनीखेज घटना में गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए रायपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। मासूम बच्ची के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पारिवारिक विवाद में बच्ची पर हमला
यह वारदात बीएसयूपी कॉलोनी में हुई। बच्ची की मां 14 अक्तूबर की रात ही समता कॉलोनी स्थित अपने मायके से छह माह की बेटी हिमानी को लेकर घर वापस लौटी थी। रात करीब 9 बजे जब बच्ची का पिता घर पहुंचा, तो पत्नी के मायके जाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की।

विवाद के बाद हिंसक हुआ पिता
देर रात तक दोनों के बीच तनाव बना रहा और रात लगभग 1:30 बजे दोनों के बीच विवाद फिर उग्र हो गया। इस दौरान गुस्से में आपा खो चुके पिता ने बिस्तर पर लेटी अपनी छह माह की मासूम बेटी को उठाकर अचानक फर्श पर दे मारा। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने तड़पती बच्ची को दोबारा उठाकर फिर से जमीन पर पटक दिया। इस हिंसक हमले में मासूम हिमानी के सिर में गहरी चोट आई और उसके शरीर के अंदरूनी अंग भी बुरी तरह प्रभावित हुए।

आरोपी पिता गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
मासूम बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति अत्यंत चिंताजनक देखते हुए उसे रायपुर स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही है। घटना के बाद पीड़ित मां ने सरस्वती नगर थाने में आरोपी पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Leave a Reply

Next Post

इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा

शेयर करेफिर लूट ली 14 साल की लड़की की इज्जत, झोलाछाप वैद्य गिरफ्तार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कांकेर, 20 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले झाड़फूंक करने वाले झोलाछाप वैद्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ताड़ोकी थाना क्षेत्र […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर