बहुचर्चित फ़िल्म “हिंदुत्व चैप्टर वन – मैं हिन्दू हूँ” के ट्रेलर और टाइटल सांग ने किया हंगामा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 सितंबर 2022। करण राजदान द्वारा लिखित, निर्मित व निर्देशित और बहुचर्चित फ़िल्म हिंदुत्व चैप्टर वन – मैं हिन्दू हूँ” 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ़िल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर का एक दिन में 4.8 मिलियन व्यूज हुए हैं जबकि दो दिनों में इसे 50 लाख बार देखा गया है वहीं इसका दमदार टाइटल सांग “हिंदुत्व है” काफी पॉपुलर हो रहा है। जी म्युज़िक से रिलीज इस जानदार गाने को अबतक 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।  फ़िल्म हिंदुत्व के प्रोमोशन को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है। मुम्बई में फ़िल्म के अभिनेता आशीष शर्मा, ऎक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया और अंकित राज प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए आए। इस अवसर पर जयकारा फिल्म्स के करण राज़दान और प्रगुणभारत के सचिन चौधरी भी उपस्थित रहे। सभी ने यहां मीडिया से खुलकर बातचीत की और इस फ़िल्म के सब्जेक्ट, कहानी, संगीत को लेकर बातें कीं।

फ़िल्म हिंदुत्व के निर्देशक करण राज़दान ने यहां बातचीत के दौरान कहा कि हमें दर्शकों पर विश्वास है कि लोग हिंदुत्व देखने जरूर जाएंगे। इसके ट्रेलर और टाइटल गीत के बाद लोगों में और अधिक उत्सुकता जग गई है। हिंदुत्व इतना गहरा विषय है कि इसे दो ढाई घन्टे की फ़िल्म में नहीं समेटा जा सकता, इसलिए इसका नाम “हिंदुत्व चैप्टर वन – मैं हिन्दू हूँ” रखा गया है ज़ाहिर है कि जल्द ही इसका पार्ट 2 भी आएगा।फ़िल्म के निर्माता सचिन चौधरी ने बताया कि करण राज़दान हिंदुत्व के दूसरे भाग को लेकर काफी तैयारियाँ कर भी चुके हैं। वह इसकी कहानी लिख रहे हैं और पटकथा पर काम जारी है।

जयकारा फिल्म्स और प्रगुणभारत द्वारा निर्मित यह फिल्म करण राजदान द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज, गोविंद नामदेव, दीपिका चिखलिया, अनूप जलोटा, अगस्त आनंद, सतीश शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। फ़िल्म के निर्माता करण राज़दान, सचिन चौधरी, कमलेश गढ़िया, सुभाष चंद और जतिन्द्र कुमार हैं। फ़िल्म के सह निर्माता सुमित अदलखा हैं।

Leave a Reply

Next Post

दीपिका और मुझे जल्द ही साथ देखेंगे-रणवीर सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 सितंबर 2022। फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक 2022 में पहला दिन रणवीर सिंह के साथ एक सत्र के साथ शुरू हुआ, जिसने उद्योग में अपनी एक दशक लंबी यात्रा के बारे में एक प्यारी बातचीत के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  इस सत्र में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप