लिपिक संघ अपनी चार वर्ष पुरानी मांग को फिर उठा रहा , सौंपा ज्ञापन।

SAZID
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एमसीबी (सरगुजा) —  जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में लिपिकों ने अपनी चार वर्ष पुरानी मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
           उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में लिपिकों के सम्मेलन के दौरान मंच से यह घोषणा किया था कि उनके वेतनमान में सुधार किया जाएगा। परंतु 4 वर्ष व्यतीत होने के बावजूद उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो सका है, जिससे प्रदेशभर के लिपिकों में नाराजगी है। आक्रोशित लिपिकों ने 15 फरवरी को राजधानी में रैली कर प्रदर्शन भी किया था। आज घोषणा दिवस की चतुर्थीय वर्षगांठ पर लिपिकों ने गुलाब का फूल भेंट कर के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है, एवं वादा निभाने की मांग की है।
लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार  तिवारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 4 वर्ष तक मांगों को अकारण ही लंबित रखा गया है। यदि हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो प्रदेश भर के लिपिक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे ।

Leave a Reply

Next Post

भ्रष्टाचार भाजपा के खून में रमन सरकार के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर भाजपा क्यों मौन है?

शेयर करेमंत्री रहते डॉलर में घूस मांगने वाले बृजमोहन भ्रष्टाचार पर झूठ बोल रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 जुलाई 2023। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के खून में भ्रष्टाचार है। 15 सालों […]

You May Like

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय