आर्डर की तुलना में बहुत कम आपूर्ति के बावजूद छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 42, 903 लोगों का हुआ टीकाकरण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 07 मई 2021। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के निःशुल्क टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के लिए और सीरम इंस्टीट्यूट को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए आर्डर दिए हैं। इन दोनों कंपनियों को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 75 लाख वैक्सीन के आर्डर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ को अब तक प्राप्त 1.5 लाख कोवैक्सीन के लिए भारत बायोटेक को 6 करोड़ 30 लाख रुपए का भुगतान किया गया है, इसी तरह 2.9 लाख अप्राप्त कोविशील्ड डोज के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को 9 करोड़ 35 लाख 89 हजार 650 रुपए का अग्रिम भुगतान किया जा चुका है।

 प्रदेश के 28 जिलों में 05 मई 2021 की स्थिति में 18 ले 44 आयु वर्ग के 42,903 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।  स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक को 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से आर्डर किया गया था। भारत बायोटेक के सीईओ श्री कृष्णा इल्ला से आर्डर के संबंध में अनुरोध किया गया था। सीरम इंस्टीट्यूट को भी 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से आर्डर किया गया था। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला से वैक्सीन आर्डर के संबंध में अनुरोध किया गया था। भारत सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए वैक्सीन डोजेस राज्य कोष से क्रय करने और इस आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन के दोनों उत्पादकों को 75 लाख वैक्सीन डोज की मांग भेजी गई।  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह  निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी नागरिकों का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा ।

Leave a Reply

Next Post

मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया का निधन, 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 मई 2021। हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने संगीतकार वनराज भाटिया का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। 93 साल के वनराज भाटिया ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी।   फिल्मों और सीरियल […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च