तापसी पन्नू की ‘शाबाश मिथु’ को मिला नया डायरेक्टर, निर्देशक राहुल ढोलकिया ने पोस्ट शेयर कर बताया फिल्म छोड़ने का असली कारण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बुधवार 23 जून 2021। तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिथु’ को नया निर्देशक मिल गया है। जी हां! महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक फिल्म ‘शाबाश मिथु’ को अब श्रीजीत मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले यह फिल्म डायरेक्टर राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली थी, हालांकि अब वह इस फिल्म को नहीं करेंगे। इस बारें मे खुद डायरेक्टर ने स्टेटमेंट जारी करके जानकारी दी है। राहुल ढोलकिया को शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’के लिए जाना जाता है। 

राहुल ढोलकिया लिखा पोस्ट

राहुल ढोलकिया ने ट्विटर पर एक  ‘शाबाश मिथु ‘ का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की पूरी टीम और नये निर्देशक को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कई बातों जिक्र करते हुए कहा कि शेड्यूलिंग मुद्दों के कारण अब वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने ये कहा है कि कोविड -19 की वजह से सभी के शेड्यूल को गड़बड़ कर दिया है। 

‘शाबाश मिथु’ की कहानी से प्रभावित थे राहुल ढोलकिया 

राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में लिखा ” कुछ फिल्में होती हैं जिन्हें लेकर आपको लगता है कि आप ही इसे करेंगे। ‘शाबाश मिथु’ ऐसी ही फिल्म है। जब मैंने इसकी कहानी को पढ़ा तो मैं निश्चित रूप से इसे करने के लिए पूरी तरह से तैयार था कि मैं ही इसे करूंगा। हालांकि इस बात को गुजरे आज एक डेढ साल हो गया है। 

‘शाबाश मिथु’ छोड़ने पर हुए भावुक

अफसोस! नवंबर 2019 में शुरू हुए इस सफर को यहीं रोकना पड़ रहा है। मैं प्रिया अवन और अजित अंधारे की शानदार स्क्रिप्ट को पूरा नहीं कर पाउंगा। इस फिल्म से मेरी कई यादें जुड़ी हैं, जिसके बारे में मैं ये सब लिखते हुए काफी भावुक ही हो रहा हूं।  दुर्भाग्य से, मैं अपने इस सपने का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन मैं हूं, और हमेशा रहूंगा उनके सपने को साकार करने के लिए वहां रहें।  ये कहानी एक जुनून की है। मिताली राज के जज्बे की। भारत की महान महिला क्रिकेटर जो हमेशा से हम बताना चाह रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने जशपुर वासियों को दी डायलिसिस मशीन की सौगात

शेयर करेलगभग 35 लाख की लागत से जिला चिकित्सालय में 05 डायलिसि मशीन लगाया गया है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुरनगर 23 जून 2021। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा योजना आर्थिक और सांख्यिकी, मंत्री टीएस सिंहदेव आज वर्चुअल के माध्यम से जशपुर जिले वासियों […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज