स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने जशपुर वासियों को दी डायलिसिस मशीन की सौगात

शेयर करे

लगभग 35 लाख की लागत से जिला चिकित्सालय में 05 डायलिसि मशीन लगाया गया है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुरनगर 23 जून 2021। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा योजना आर्थिक और सांख्यिकी, मंत्री टीएस सिंहदेव आज वर्चुअल के माध्यम से जशपुर जिले वासियों लगभग 35 लाख की लागत से 05 डायलिसिस मशीन की सौगात दी। वर्चुअल से कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सुथार, सिविल सर्जन एफ खाखा, जीवन दीप समिति के सदस्य अजय गुप्ता और श्री सूरज चौरसिया उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के मरीजों को डायलिसिस करवाने केे लिए बहार नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें जशपुर में ही सुविधा मिलेगी। कलेक्टर महादेव कावरे ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकानाएं देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय अस्पताल में 05 मशीन लगाई गई है। एक मशीन की किमत लगभग 6-7 लाख है।
उन्होंने बताया कि अब तक 05 मरीजों ने पंजीयन कराया है जिसमें से 02 का ईलाज किया जा रहा है। अधिकतम 10 मरीजों को एक दिन में डायलिसिस की सुविधा दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर क्षमता बढ़ाकर 15 मरीजों का भी ईलाज कर सकते हैं। एक मरीज को एक घण्ट में 130-140 पानी की आवश्यकता होती है। डायलिसिस के दौरान लगने वाली सभी औषधियॉ निःशुल्क मुहैया करायी जाएगी। एक मरीज को 4 घण्टे का डायलिसिस में समय लगता है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

शेयर करेप्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 23 जून 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं।   मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड