सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- पद का इतना मोह, लोभ केजरीवाल जी को शोभा नहीं देता, तुरंत इस्तीफा देना चाहिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 22 मार्च 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का इतिहास है कि जब किसी पर कोई आरोप लगता है तो वो सबसे पहले अपना इस्तीफा देता है, जब तक आरोप से बरी ना हो जाए, तब तक वो अपना दायित्व नहीं लेता। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी जी तक किसी ने अपना दायित्व नहीं लिया। जब उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी का एक डायरी में झूठा नाम आया था, तब उन्होंने तुरंत सभी पदों से इस्तीफा दिया था, यहां तक की सांसद पद तक से भी इस्तीफा दिया और कोर्ट को फेस किया। कोर्ट को फेस करने के बाद ही ये डिसाइड हुआ कि वो पार्टी का चुनाव लड़े और बाद में वो पदाधिकारी हुए।

उन्होंने कहा कि मैं मान कर चलता हूं कि लोकतंत्र में अगर किसी के ऊपर उंगली उठ रही है, और उसके ही पार्टी के ही दो-दो मंत्री इसी आरोप में जेल में बंद हैं। जिन्हें लगातार प्रयास करने के बाद भी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट। कहीं से जमानत नहीं मिली। शराब कांड के मामले में जब केजरीवाल के पास 9-9 बार समन गए, वो हाईकोर्ट गए और जब हाई कोर्ट ने रिलीफ नहीं दी, तो ऐसे में स्वतः इस्तीफा देकर पहले अपने ऊपर लगे आरोप को फेस करते और बरी होने के बाद वो अपनी सरकार चलाते।डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, आज तक कभी ऐसा समय नहीं आया। पद का इतना मोह, लोभ केजरीवाल जी को शोभा नहीं देता। उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल को पद का मद चढ़ रहा है। इससे उनको बाहर आना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मार्च 2024। आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली समेत पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां आप और विपक्ष के लोग सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे […]

You May Like

कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार