शादी से लौट रहे युवक को नक्सलियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 08 जून 2024। कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी में बीती रात नक्सलियों ने शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को गोली मार उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। वहीं, युवक की मौत से घर में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए धनोरा थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि तिमड़ी स्कूल पारा में रहने वाला दिनेश मण्डावी 33 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता था, अपने साले के साथ गांव के ही एक परिवार के घर चल रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात गया हुआ था शादी से वापस पैदल अपने घर साले के साथ जा रहा था कि अचानक पहले से घात लगाए 3 से 4 नक्सली आ पहुंचे और दिनेश के पीठ में एक गोली मारकर फरार हो गए। साथ में मौजूद साले ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। 

घायल को पहले धनोरा लाया गया उसके बाद बेहतर उपचार के लिए केशकाल के अस्पताल लाया गया। जहां उपचार से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद नक्सलियों की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी कि आखिर दिनेश की हत्या क्यों कि गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष ने कहा- बिहार को यह चीजें दिलाएं नीतीश कुमार, जदयू नेता बोले- जेल में विशेष दर्जे की चिंता करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 08 जून 2024। दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। जब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीएम नीतीश कुमार मजबूत स्थिति में आए हैं, तब पक्ष और विपक्ष के बीच बयान बाजी का दौर शुरू हो गया। इंडी गठबंधन […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी