10 मई को होगा भोजपुरी फिल्म “भौउजी हमार घर पे बाड़ी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

शेयर करे

(रंजन सिन्हा )

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 मई 2025। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शंस की प्रस्तुति, बहुप्रतीक्षित फिल्म “भौउजी हमार घर पे बाड़ी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 10 मई, शनिवार को लोकप्रिय टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर शाम 6 बजे से होने जा रहा है। इसके अलावा, दर्शक इस फिल्म को 11 मई, रविवार को सुबह 10 बजे से भी अपने परिवार संग देख सकेंगे। यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और सामाजिक समरसता पर आधारित है, जो हर वर्ग के दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगी। फिल्म में रिंकू घोष, गौरव झा, संचिता बनर्जी, रक्षा गुप्ता, देव सिंह, राकेश बाबू, श्वेता वर्मा, रिंकू भारती और के.के. गोस्वामी जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को खास बना दिया है।

फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह ने दर्शकों से फिल्म को परिवार के साथ देखने की अपील की है और इसे भोजपुरी दर्शकों के लिए एक खास तोहफा बताया। निर्देशक अजय कुमार झा ने फिल्म को सामाजिक सन्देश से भरपूर बताया और कहा कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में रिंकू घोष की भूमिका विशेष रूप से दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। उन्होंने भी सभी दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म उन्हें ज़रूर छू जाएगी। फिल्म में अतिथि भूमिकाओं में सोनिया मिश्रा, पारुल प्रिया, संजू सोलंकी, अंशू तिवारी, विद्या सिंह, सुजीत सार्थक, अशोक गुप्ता, रिंकू यादव, अरबिंद तिवारी, और अभय सिंह नजर आएंगे। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी, संगीतकार ओम झा, गीतकार अरबिंद तिवारी, छायांकन मनोज कुमार सिंह, और संकलन धरम सोनी द्वारा किया गया है। फिल्म के नृत्य निर्देशन में कानू मुखर्जी, कला निर्देशन में रणधीर एन. दास, वेशभूषा में विद्या-विष्णु की अहम भूमिका रही है। इस बहुआयामी टीम के सहयोग से तैयार यह फिल्म एक यादगार पारिवारिक अनुभव बनने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्मी दुनिया के 30 से अधिक दिग्गजों ने लॉन्च किया भारत का पहला आर्टिस्ट-ओन ऐप "गुनगुनालो"

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 मई 2025। भारतीय संगीत जगत के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया जब जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, समीर अंजान, प्रसून जोशी ,सलीम मर्चेंट ,अरुणा साईराम ,हरिहरन ,आनंद – मिलिंद , मनन शाह , राजू सिंह और संगीत क्षेत्र […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की