दुबई या क्रूज़ में होगा ट्रांसमीडिया अवार्ड-जसमीन शाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

महाराष्ट्र में 100 प्रतिशत ऑडियंस के साथ सिनेमाघर खोलने की अपील

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / -अनिल बेदाग़

मुंबई 14 नवंबर 2021। ट्रांसमीडिया सॉफ्टवेयर लिमिटेड के चेयरमैन जसमीन शाह द्वारा मुम्बई के क्लब मिलेनियम में एक शानदार उत्सव का आयोजन किया गया जहां ढेर सारी सेलेब्रिटीज़ ने इवेंट को सेलेब्रेट किया। इस कोरोना काल मे डेढ़ 2 वर्षों बाद इस तरह की भव्य पार्टी का आयोजन हुआ जहां जयंतीलाल गड़ा, टिकू तलसानिया, विश्वजीत प्रधान, एमडी देसी रॉकस्टार, किरण आचार्या,वंदना विठलानी ,वीनस कंपनी के गणेश जैन , एकता जैन ,ज्योति सक्सेना , सुजाता मेहता , आनंद गोराडिया , निर्माता संजय गोराडिया ,राजेंद्र बुटाला , कौश्तुभ त्रिवेदी ,  टाइम वीडियो के प्रवीण शाह ऎक्ट्रेस प्रतिमा टी और संगीतकार संजीव राठोड इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।     जसमीन शाह ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन ऐंड स्टेज अवार्ड पिछले 19 वर्षों से हर साल बड़े भव्य ढंग से किया जाता रहा है। हर साल गुजराती फिल्म के कलाकारों और टेक्नीशियन को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाता रहा है। पिछली बार इस अवार्ड फंक्शन का आयोजन मुंबई के ट्यूलिप स्टार होटल में किया गया तो जहाँ एक्ट्रेस बिंदु, डेज़ी शाह, निर्माता आनंद पंडित, अनूप जलोटा, दीपशिखा नागपाल, सिंगर भूमि त्रिवेदी उपस्थित हुए थे। कोरोना महामारी की वजह से पिछले डेढ़ 2 साल सबके लिए मुश्किलों भरे रहे हैं। अवार्ड भी नहीं हुआ, इसलिए अब जब धीरे धीरे देश मे सारी चीजें नॉर्मल हो रही हैं तो हमने इस दीवाली सेलेब्रेशन का आयोजन किया। मुझे खुशी है कि यहां इंडस्ट्री के काफी लोग उपस्थित रहे। गुजराती इंडस्ट्री के अलावा हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग भी मेरे साथ रहे हैं। जयंतीलाल जी ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं हिंदी निर्माताओं से कहना चाहूंगा कि वे बेशक हिंदी फिल्म बनाएं लेकिन साल में 2-3 गुजराती फिल्मे भी बनाएं। ट्रांसमीडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जस्मिन शाह ने आगे कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विनती कर रहा हूँ कि वे महाराष्ट्र में 100 प्रतिशत ऑडियंस के साथ सिनेमाघर खोल दें, जैसा कि पूरे भारत में खुल गए हैं। जस्मिन शाह ने इस मौके पर एलान किया कि अगले साल ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन ऐंड स्टेज अवार्ड दुबई या क्रूज़ में होगा।
जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ “धमाका” में नजर आने वाले एक्टर विश्वजीत प्रधान ने कहा कि जस्मिन शाह ने ऐसे हालात में दीवाली पार्टी रखकर सभी को इस बहाने साथ आने और मिलने जुलने का एक मौका दिया है। मैं उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उनके अवार्ड फंक्शन हम मिस कर रहे हैं, मगर मुझे विश्वास है कि वह अगले वर्ष बड़ा धमाका करेंगे।     जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि अब हालात नॉर्मल हो रहे हैं। सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौट आई है। 2021 हम सब के लिए थोड़ी आसानियाँ लेकर आया और उम्मीद है कि 2022 इससे भी अच्छा होगा। ऎक्ट्रेस किरण आचार्या ने कहा कि ट्रांसमीडिया अवार्ड 2 साल से हम मिस कर रहे हैं। नए साल में हमें कोविड को बाये बाये करना है। टिक्कू तलसानिया ने भी यहां पार्टी को खूब एन्जॉय किया और कहा कि अब लग रहा है कि सिनेमाघरों, फिल्मी पार्टीज में दोबारा रौनक लौट आई है। मैं इन दिनों संगीत सीख रहा हूँ।

Leave a Reply

Next Post

वरुण-आलिया सही शॉट देने तक हार नहीं मानते-सौरभ शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /-अनिल बेदाग़मुंबई : लोकप्रिय अभिनेता सौरभ शर्मा जो बद्रीनाथ की दुल्हनिया, मिशन मंगल, आक्रोश और कई अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बताते हैं कि कैसे महामारी ने मनोरंजन उद्योग को बदल दिया है?      वरुण धवन और एइया भट्ट के साथ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप