‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘वारूं फॉरएवर’ का पोस्टर रिलीज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई, 16 अगस्त 2026। रविवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने इसके पहले गाने ‘वारुं फॉरएवर’ का पोस्टर रिलीज किया है। यह गाना 2020 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ सीरीज का अहम हिस्सा था। अब फैंस के लिए बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ को फिल्म के रूप में देखना एक खास अनुभव हो सकता है।

क्या नया है ‘वारुं फॉरएवर’ में? 
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘वारुं फॉरएवर’ को सिंगर रोमी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। इस वर्जन को भी आनंद भास्कर ने कंपोज किया है। वहीं गिन्नी दीवान ने इस वर्जन के लिरिक्स लिखे हैं। मिर्जापुर सीरीज का यह पुराना गाना नए म्यूजिकल अंदाज में पेश किया जाएगा। गाना 18 अगस्त को रिलीज होगा।

क्या है ‘वारुं’ से पुराना रिश्ता? 
यह गाना ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में से एक है। साल 2020 में रिलीज हुआ यह सोलफुल ट्रैक सीरीज से पॉपुलर हुआ था। इस गाने को रोमी ने गाया था। म्यूजिक आनंद भास्कर ने कंपोज किया था और तब भी गाने के लिरिक्स गिन्नी दीवान ने लिखे थे।

‘मिर्जापुर’ की स्टारकास्ट और रिलीज डेट 
यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट में  पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सुशांत सिंह और कुलभूषण खरबंदा समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

सावन सोमवार पर नाग पंचमी का बन रहा है खास संयोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 16 अगस्त 2026। 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का खास संयोग बन रहा है। सावन का सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है, वहीं नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। दोनों […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'