अलविदा ‘भारत कुमार’ : पंचत्तवों में विलीन हुए मनोज कुमार’,बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 06 अप्रैल 2025। जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी….कभी ‘भारत’ को अपनी फिल्मों में जीने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज हर भारतीय की  यादों में जी रहे हैं। मनोज ने 87 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोज कुमार के बेटे कुणाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। एक्टर को आखिरी विदाई देते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी का हाल बेहाल हो गया था वो फूट-फूटकर रोने लगी। मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।

मनोज कुमार के निधन के बाद से उनके लिए हर कोई भावुक और मायूस दिखा और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उन्हें आखिरी विदाई पर श्रद्धांजलि देने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सिलेब्रिटीज पहुंचे।

 बता दें कि शुक्रवार को उनके निधन के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया। दरअसल उनकी फैमिली के कुछ सदस्य विदेश में थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार आज किया गया। धर्मेन्द्र से लेकर हेमा मालिनी, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत जैसी तमाम सिलेब्रिटीज़ ने एक्टर के निधन पर दुख जताया और उन्हें याद किया।बताया जाता है कि मनोज कुमार 21 फरवरी से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर उम्र को लेकर सांस और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे।  

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, अब बन गया कानून

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 अप्रैल 2025। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो चुका था। लोकसभा में इसे बुधवार देर रात […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी