रामलला के दरबार पहुंचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बोले- सुख-समृद्धि की करेंगे कामना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 जून 2026। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। दर्शन से पहले केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम से देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत संत-महात्माओं से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है। अयोध्या दौरे के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के रामगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन-ट्रक की भिड़ंत में सात लोगों की मौत; एक घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रामगढ़ (झारखंड) 26 जून 2026। झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब कोयला लदे एक ट्रक ने बैंड पार्टी को […]

You May Like

बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी....|....नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार....|....करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं....|....कमाऊ पत्नी को दूसरे पति से गुजारा भत्ता नहीं....|....26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन